परिहार: भेड़हिया में मरीज की मौत मामले में मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
भेड़हिया में मरीज की मौत मामले में मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज। बेला थाना क्षेत्र के भेड़हिया गांव में 2 दिन पूर्व शनिवार को एक मरीज की मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी मृतक मोहम्मद नजीर नदाफ के भाई मोहम्मद नईम नदाफ ने दर्ज कराई है। जिसमें ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक विजय साह, उसकी पत्नी एवं कुछ अज्ञात को आरोपित किया है।