परिहार: बराही गांव में अग्निशमन विभाग की ओर से आग से बचाव को लेकर लोगों को दी जानकारी
बराही गांव में अग्निशमन विभाग की ओर से आग से बचाव को लेकर लोगों को दी जानकारी। इसमें आग से होने वाले दुर्घटनाओं से सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच अभियान चला कर जागरूक किया गया। वहीं मॉक ड्रिल कार्यक्रम के तहत आग से बचाव जैसे घरेलू आग, गैस सिलेंडर आग, बिजली से लगने वाली आग समेत अन्य कई आग को लेकर जागरूक किया।