परिहार: परिहार में मेंटेनेंस कार्य को लेकर चार घंटा बाधित रहेगी बिजली
परिहार में मेंटेनेंस कार्य को लेकर चार घंटा बाधित रहेगी बिजली। रविवार को सिरसिया एवं महादेव पट्टी पावर हाउस से 4 घंटे बिजली बाधित रहेगी। इसकी जानकारी विभाग के बेला कनीय अभियंता कुमार अरविंद ने दी है। उन्होंने बताया कि दोनों पावर हाउस से रविवार को 9 से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33000 में मेंटेनेंस कार्य को लेकर इस दौरान बिजली सप्लाई नहीं रहेगी।