नरहरपुर: सरोना साप्ताहिक बाजार स्थल में विधायक आशाराम नेताम ने 400 लोगों को भाजपा का बनाया सदस्य
बीजेपी के सदस्यता अभियान अंतर्गत कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम ने शनिवार को 3 बजे ग्राम सरोना के साप्ताहिक बाजार स्थल मे पहुंचेकर भाजपा का सदस्य बनाया।इस दौरान उन्होंने बाजार स्थल मे घूम घूमकर लगभग 400 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।और बीजेपी की नीतियों और सिद्धांतों को विस्तार से समझाया।