कासगंज: कासगंज नगर पालिका से स्थाई कर्मचारी की बाइक हुई चोरी, बाइक चुराते चोर सीसीटीवी में कैद हुआ
पीड़ित सुमित कुमार के अनुसार, वह अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर UP87 V 2030) से नगर पालिका कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक एलआईओ ऑफिस के नीचे खड़ी की और अपने काम में लग गए।कार्य समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चल सका। सीसीटीवी कैमरों में चोर बाइक चुराते नजर आया।