होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में आठ केंद्रों पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 हुई, डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण
रविवार को जिले के 8 केंद्रों पर राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई, जिसमें पहली पाली में 1913 और दूसरी पाली में 1887 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक, प्रवेश पत्र स्कैनिंग और HHMD जांच सहित त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रही।