सिंघेश्वर: सिंहेश्वर महाशिवरात्रि मेला 15 फरवरी से, तैयारियाँ अंतिम चरण में, डीएम ने लिया जायजा और दिए निर्देश
बाबा नगरी सिंहेश्वर में 15 फरवरी से शुरू हो रहे महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार शाम डीएम अभिषेक रंजन ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और 24 घंटे में सभी इंतजाम दुरुस्त करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं के लिए पानी, रोशनी, कारपेट, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।