बेतिया: शिक्षकों के कंधे पर समाज के नव निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी: डीईओ
बेतिया से खबर है जहां आज 13जुलाई रविवार करीब 4बजे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा वर्ष 1999-2000 में चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर स्थित एक निजी सभागार में भव्य सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शिक्षकों को समाज के नव निर्माण का आधार स्तंभ बताया।