बेतिया: महावीरपुर गांव में खेत में काम करते समय किसान को विषैले सांप ने काटा, जीएमसीएच में भर्ती
योगापट्टी प्रखंड के महावीरपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान को विषैले सांप ने काट लिया। घटना 13 जुलाई रविवार शाम करीब 4:30 बजे की है, जब किसान नूर मोहम्मद अंसारी खेत में कार्यरत थे। अचानक एक विषैला सांप ने उन्हें डस लिया। किसान ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।