बेतिया: विषैला सांप काटने से किशोर बीमार, जीएमसीएच में भर्ती
मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के सकरौल गांव में एक किशोर को विषैले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित किशोर की पहचान अंजाजुल मियां के पुत्र अशराफुल अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।