चूरू: एरिया डोमिनेशन अभियान में गैंग फॉलो करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, कोतवाली क्षेत्र से 3 व्यक्तियों को लाया गया
Churu, Churu | Nov 29, 2025 चूरू की कोतवाली पुलिस ने बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर चलाये गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सोशल मीडिया पर कुख्यात गैंगस्टरों को फॉलो करने वाले तीन युवकों को शनिवार को थाने लाकर पूछताछ की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जीतू जोड़ी व सम्पत नेहरा गैंग से जुड़े अकाउंट्स को फॉलो करने वालों की सूची खंगाली, जिसमें तीन युवक चिन्हित किये।