बहराइच: कोतवाली देहात इलाके से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात इलाके से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त जनपद गोंडा का रहने वाला है, जिसके विरुद्ध चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में मुकदमा दर्ज था। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली गई है।