लोहरदगा: शांति आश्रम के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से चौकीदार की हुई दर्दनाक मौत
सदर थाना क्षेत्र के शांति आश्रम के समीप दोपहर बाद अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी अनुसार हरमू गांव के रघुटोली निवासी चौकीदार विजय कुमार उरांव को नोटिस बांटने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी वह पतराटोली की ओर से पैदल गांव लौट रहा था।स्थानीय लोगों की मदद से मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।