लोहरदगा: लोहरदगा लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी ही जीतेगा: आलोक साहू, लोहरदगा लोकसभा प्रभारी
लोहरदगा लोकसभा प्रभारी आलोक साहू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 6 मार्च को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुखदेव भगत सहित मंत्री, विधायक एवं वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।