लोहरदगा: ज़िले के विभिन्न मतदान केंद्रों में उप विकास आयुक्त व SDO समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
सोमवार को जिला के सभी मतदान केंद्रों पर सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter के माध्यम से मतदाता सूची वेरीफिकेशन का कार्य किया गया। मतदाताओं ने अपना नाम अंतिम प्रकाशित सूची में अथवा ऑनलाईन माध्यम से जांच कर अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हैशटैग #IamVerifiedVoter का इस्तेमाल किया। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में कुल 3,65,684 मतदाता है।