लोहरदगा: डंपिंग यार्ड हटाने के विरोध में हिंडाल्को साइडिंग में मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन
शहरी क्षेत्र स्थित रेलवे साइडिंग से हिंडालको द्वारा बॉक्साइट डंपिंग यार्ड हटाने के विरोध में सोमवार को मजदूरों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया है। मजदूरों का कहना है कि डंपिंग यार्ड हटाने से पहले कंपनी उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करें। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा शहरी क्षेत्र से डंपिंग यार्ड को हटाकर चांपी क्षेत्र में शिफ्ट किया जा रहा है।