लोहरदगा: भूमाफियाओं के खिलाफ निगनी के ग्रामीणों का आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, धार्मिक स्थल बचाने की लगाई गुहार
जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निगनी गांव के सैकड़ो ग्रामीण सोमवार को पैदल मार्च कर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा साथ ही धार्मिक स्थल मसना और अखड़ा को बचाने को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुहार लगाई है।