हज़ारीबाग: आकांक्षी जिलों की रफ़्तार बढ़ाएगा संपूर्णता अभियान 2.0
हजारीबाग में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, कृषि और पशु टीकाकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पूर्ण संतृप्ति का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और विद्यालयों में पेयजल व शौचालय व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा।