नगर निगम आम चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हजारीबाग नगर निगम के महापौर पद के लिए विकास राणा को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी घोषणा शुक्रवार को चार बजे हीराबाग चौक स्थित झामुमो जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला सचिव नीलकंठ महतो ने की।