हज़ारीबाग: हजारीबाग: कटकमदाग में सड़क हादसे में किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के लुटा गांव में रेलवे ओवरब्रिज के पास बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान बासुदेव महतो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।