होडलपुर में हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, महिला झुलसी, पशु की मौत
सोरों (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से गुड्डो पत्नी सुरेश बघेल गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल महिला को सीएचसी सोरों ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह हादसा हुआ। लोगों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और विद्युत लाइनों की तत्काल मरम्मत की मांग की।
#Kasganj #Soron #BreakingNews