बीदासर: चूरू में दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता की मौत, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Bidasar, Churu | Apr 7, 2026 बीदासर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय विवाहिता आरती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। मृतका के चाचा लालाराम ने पति भागूराम, सास संपू और जेठ उदाराम पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।