धनौरा: गजरौला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया डीएम डॉ नितिन गौड़ ने, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
गजरौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का जिलाधिकारी डॉ नितिन गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा अस्पताल परिसर का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अस्पताल में कुछ खामियां और अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं।