बरौली: बरौली थाना में बने महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी सहित सभी थाना की महिला पदाधिकारी के साथ एसपी ने कलेक्ट्रेट में किया बैठक।
बरौली थाना में तैनात महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सहित अन्य थाना में तैनात महिला पदाधिकारी के साथ एसपी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में बैठक किया। बैठक के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी महिला पदाधिकारी के साथ बैठक कर कई निर्देश भी दिए। इस दौरान थाना में बने हेल्प डेस्क पर महिला को कैसे न्याय मिले इस बिंदु पर कार्य करने का निर्देश भी दिया।