गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 13 अप्रैल को रोजगार शिविर, 225 पदों पर भर्ती का मौका
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई गया के द्वारा 13 अप्रैल को रामभजन प्राइवेट आईटीआई, पंतनगर, गया में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी Big Leap Management Private Limited द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।अवर प्रादेशिक नियोजनालय विभाग ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे प्रेस रिलीज जारी इसकी जानकारी दी है।