ओपन ट्रांसफर यूटिलिटी की मांग को लेकर बिजली कर्मचारी लामबंद, प्रदेश चीफ ऑर्गनाइजर विनोद शर्मा को सौंपा मांग पत्र
3 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज के साथ प्रस्तावित बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा कर्मचारियों का मुद्दा
फरीदाबाद, 28 अक्टूबर Rakesh Kumar हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन, सर्कल फरीदाबाद के बिजली कर्मचारियों ने ओपन ट्रांसफर यूटिलिटी की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। इस संबंध में एनआईटी फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक स्थित 11 केवी स्विचिंग सिस्टम सब-स्टेशन पर एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को रखते हुए यूनियन के प्रदेश चीफ ऑर्गनाइजर विनोद शर्मा को मांग पत्र सौंपा।
बैठक सर्कल सचिव लेखराज चौधरी की मौजूदगी में हुई, जिसमें प्रदेश चीफ ऑर्गनाइजर विनोद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न जिलों और सर्कलों से जुड़े बिजली कर्मचारियों ने ओपन ट्रांसफर यूटिलिटी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने मांग की कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रदेश कमेटी आगामी 3 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज के साथ प्रस्तावित बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाए, ताकि कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो सके।
3 नवंबर की बैठक से कर्मचारियों को उम्मीद
कर्मचारियों ने कहा कि ओपन ट्रांसफर यूटिलिटी से जुड़ी उनकी मांग का समाधान होना आवश्यक है। इसी उम्मीद के साथ उन्होंने अपना मांग पत्र प्रदेश चीफ ऑर्गनाइजर विनोद शर्मा को सौंपा और आग्रह किया कि उनकी मांग को राज्य कमेटी के समक्ष मजबूती से रखा जाए।
मांग पत्र प्राप्त करने के बाद विनोद शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को राज्य कमेटी के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष में शामिल कर्मचारियों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा साझा मोर्चा की प्रदेश कमेटी पहले ही अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को मांग पत्र सौंप चुकी है। अब 3 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में सरकार के समक्ष इन मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
कई यूनिटों के कर्मचारी रहे मौजूद
बैठक में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन फरीदाबाद के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी, एनआईटी यूनिट प्रधान सोनू गोला, उपप्रधान राजेश शर्मा और कैशियर मामचंद मौजूद रहे। इनके अलावा झज्जर से सचिन (एएलएम), समालखा से अमित, राकेश, बाबूराम और रवि (एएलएम), तथा फरीदाबाद से भूपेंद्र शर्मा और रोबिन (एसएसए) ने भी अपनी बात रखते हुए मांग पत्र सौंपा।
बैठक में कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि प्रदेश नेतृत्व उनकी मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेगा और आगामी वार्ता के माध्यम से ओपन ट्रांसफर यूटिलिटी के मुद्दे पर सकारात्मक समाधान निकलेगा।
जारीकर्ता: लेखराज चौधरी, सर्कल सचिव, फरीदाबाद एवं सदस्य, हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा, प्रदेश कमेटी।