पालकोट: बेटे ने पिता पर सब्बल से हमला किया, इलाज के दौरान मौत
Palkot, Gumla | May 22, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के पोजेंगा लमदोईन गांव में आपसी विवाद के बाद बेटे के हमले में 53 वर्षीय लखन गोप की मौत हो गई। गुरुवार रात हुई इस घटना में घायल लखन गोप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 9:00 बजे पिता-पुत्र लखन गोप और मुन्ना गोप के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर पुत्र मुन्ना गोप ने हमला कर दिया।