दमोह: बेटे की चाह में 8 बेटियों का पिता ठगी का शिकार, दमोह कोतवाली पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Damoh, Damoh | May 31, 2026 दमोह में अनोखा मामला सामने आया जहां एक पिता ,परिवार में बेटे की चाह में ठगी का शिकार हो गया, आठ बेटियों के पिता भागूंता अहिरवार निवासी देवरी बकस्वाहा ने बेटे की चाह में कुछ लोगों से संपर्क किया जिन्होंने झांसा देकर बेटा गोद दिलाने के नाम पर मोटी रकम बसूली ठगी का शिकार परिवार दमोह कोतवाली थाने पँहुचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई