मुगलसराय: अलीनगर में युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों के साथ दी जान से मारने की धमकी
अलीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक के आरोप लगाया की दरी को लेकर उसके साथ पहले गाली-गलौज की गई और फिर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में दिनेश को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित दिनेश, जो वर्तमान में गोघना (अलीनगर) का निवासी है, ने इस संबंध में थाने में शुक्रवार दोपहर 12 बजे को लिखित शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।