मढ़ौरा: नौतन मंगलम पैलेस के पास परिवारिक विवाद सुलझाने के लिए हुई पंचायत में मारपीट व चाकूबाजी, 11 पर प्राथमिकी
थानाक्षेत्र के नौतन मंगलम पैलेस के पास पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए हो रहे पंचायत के दौरान मारपीट व चाकूबाजी मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के ग्यारह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। मंगलवार की दोपहर दो बजे पुलिसने बताया कि मारपीट मामले में पुजा कुमारी के आवेदन पर चार जबकि दुसरे पक्ष के किरण देवी के आवेदन पर सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया