राजगढ़: राजगढ़ के दंड जोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने प्रवचन दिए
राजगढ़ के बाबा रामदेव मंदिर दंड जोड़ पर बाबा रामदेव जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को शाम 7:00 बजे करीब राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी के द्वारा प्रवचन दिए गए इस दौरान मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।