बहराइच: बहराइच जिले में 6 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई ₹24 लाख की अहेतुक सहायता
बहराइच जिले में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 06 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहेतुक सहायता के रूप में रू. 24 लाख तथा 10 व्यक्तियों के बैंक खातों में पशु सहायता के रूप में रू. 3.75 लाख इस प्रकार 16 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 27.75 लाख की सहायता राशि भेजी गई है।