बहराइच: छावनी चौराहे के पास डीसीएम और डंपर में हुई भीषण टक्कर, डंपर हुआ क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी चौराहे के पास डीसीएम व डंपर की भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में डंपर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते को खाली कराया। वही बड़ा हादसा होते हुए टल गया। यह हादसा शुक्रवार सुबह का है। वही टक्कर आमने-सामने की बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।