टीकमगढ़: उमा भारती बोलीं- शेरों और भेड़ियों की बलि नहीं चढ़ती, असहाय बकरे मारे जाते हैं, अतिक्रमण में जब्त सामान वापस दिलाया जाए
टीकमगढ़ में नगर पालिका की ओर से सिविल लाइन रोड पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब्त किया गया दुकानदारों का सामान वापस किया जाएगा। बुधवार को भाजपा पार्षदों ने इस संबंध में एसडीएम संस्कृति लिटोरिया को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया को जब्त सामान दुकानदारों को लौटाने के निर्देश जारी किए हैं।