मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में जिला वन एवं पर्यावरण टास्क फोर्स और जिला अनुश्रवण समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई
मधेपुरा के झल्लू बाबू सभागार में जिला पर्यावरण समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स (एकल उपयोग प्लास्टिक), जिला आर्द्रभूमि समिति, जिला वन एवं पर्यावरण टास्क फोर्स तथा जिला अनुश्रवण समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।