दतिया: लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को उनाव पुलिस ने ग्राम उनाव से किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Datia, Datia | Aug 21, 2024 दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के द्वारा जिले में फरार अपराधियों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर उनाव थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर की टीम द्वारा लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। बुधवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया कि स्थाई वारन्टी किंग उर्फ बाबा अहिरवार को ग्राम उनाव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।