मुगलसराय: पचफेड़वा एसआरवीएस स्कूल में यातायात जागरूकता पखवारे का समापन, IAS हर्षिका सिंह ने बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया
पचपेड़वा स्थित एसआरबीएस स्कूल में बुधवार को यातायात जागरूकता पखवारे के समापन पर एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों की जानकारी दी गई व उन्हें सलाह दी गई कि वे अपने परिजनों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, इसके साथ ही लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।