मुगलसराय: चौपाल सागर के समीप हाईवे पर ट्रक से गिरे चक्के में टकराए बाइक सवार दंपति, पति की हालत गंभीर
अलीनगर थाना क्षेत्र के चौपाल सागर हाईवे पर मंगलवार बीती रात बाइक सवार दंपति गिर गए, जिसमें पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। अलीनगर थाना के पुरैनी गांव निवासी बृजेश गोंड अपनी पत्नी निर्मला के साथ किसी सगे-संबंधी यहां से होकर वापस घर जा रहे थे, तभी चलती ट्रक से गिरे चक्का से टकरा गए। हालत गंभीर होने पर बृजेश गोंड को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है।