मुगलसराय: जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में युवा महोत्सव का आयोजन, युवाओं ने महोत्सव में अपने हुनर का जलवा बिखेरा
जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से एक दिवसीय जनपद युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्र से आए युवक और युवतियों ने प्रतिभाग किया। अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। इस उत्सव में खासकर लोकनृत्य,लोकगीत,कविता,कहानी,लेखन,चित्रकारी सहित अन्य विधाओं में युवाओं ने प्रतिभाग किया।