मुगलसराय: पुलिस लाइन में आयोजित जनता दर्शन में एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने के क्रम में मंगलवार को एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे ने जनसुनवाई किया। एसपी द्वारा जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद -7, पारिवारिक विवाद संबंधित-4 व अन्य विवाद 18 कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसपी द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को फरियादियों के मामलों के निस्तारण हेतु निर्देशित भी कियागया।