विधवा महिला की जमीन कब्जाने के लिए फायरिंग की, लाठियां लहराईं... मुरैना में लक्ष्मी दाल मिल के पास हुई वारदात। 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज👇
शहर के महावीरपुरा निवासी विधवा महिला राधा पत्नी सुरेश डंडोतिया ने अपनी कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि 10–15 लोग खेत पर पहुंचे, वहां लगे पेड़ों को काट दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। राधा का यह भी दावा है कि विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
पीड़िता के आवेदन के अनुसार विवाद मुरैना नगर स्थित लक्ष्मी दाल मिल के पास सर्वे क्रमांक 1931 एवं 1932 की भूमि से जुड़ा है। आवेदन में संदीप सिंह परमार, हरी सिंह सहित अन्य लोगों पर अवैध कब्जा करने, पेड़ काटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।