बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में मंगल भवन के पास अवैध शराब ले जा रहे आरोपी शराब और बाइक छोड़कर भागे, पुलिस मौके पर पहुंची
बल्देवगढ़ मंगल भवन के पास बाइक से अवैध शराब लेकर जा रहे आरोपी मौके पर शराब और बाइक छोड़कर भाग गए।जानकारी के अनुसार जैसे ही लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पुलिस पहुंची।पुलिस के द्वारा बाइक और अवैध शराब जप्त की गई। वहीं पुलिस के द्वारा लगातार अवैध शराब परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही।उक्त मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही।