कोलायत: कोलायत के कपिल सरोवर में सुबह ढहा घाट, कई अन्य घाट भी जर्जर, आवाजाही न होने से कोई जनहानि नहीं
कोलायत के कपिल सरोवर में एक घाट का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय घाट पर लोगों की आवाजाही नहीं होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घाट ढहने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार सरोवर के गौ घाट की तरफ धूणीनाथ महादेव मंदिर के सामने स्थित घाट जर्जर अवस्था में था। लंबे समय से घाट की स्थिति कमजोर बताई जा रही थी।