कटंगी: मवेशियों की तस्करी करने वाले 03 लोगों को पुलिस ने नहलेसरा जलाशय के पास पकड़ा, विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर नहलेसरा जलाशय के पास कटंगी पुलिस ने आधा दर्जन मुक मवेशियों की तस्करी करते हुए 03 लोगों को पकड़ा है। जिनके खिलाफ म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4,6,9 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 घ और 34 का मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने 60 हजार रुपए कीमत के मवेशी, 1 मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है।