कटंगी: नगर परिषद कटंगी पर 10 लाख का बिजली बिल बकाया, विद्युत विभाग ने काटी बिजली, शहर में छाया अंधेरा
नगर परिषद कटंगी ने करीब 10 लाख रुपए का बिजली बिल नहीं चुकाया। जिसके चलते विद्युत विभाग ने मंगलवार को नगर परिषद की बिजली काट दी। जिस कारण शाम होते ही शहर के सभी 15 वार्डों से लेकर मुख्य सड़क मार्ग पर अंधेरा छा गया। शहर की मुख्य सड़क से लेकर गली और चाक-चौराहों में अंधेरा होने से राहगीरों और स्थानीय रहवासियों, दुकानदारों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।