कटंगी: नंदलेसरा ओपन कैप से धान चोरी करने वाले 03 चोर गिरफ्तार 02 फरार
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलेसरा में बने धान के सरकारी ओपन कैप से सरकारी धान की चोरी करने वाले 03 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में अन्य 02 अपराधी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. घटना 25 मार्च की रात्रि तकरीबन 03 बजे के आस-पास की है।