कटंगी: कटंगी क्षेत्र में धूमधाम से मनाई जा रही होली, जमकर उड़ रहा रंग गुलाल
05 दिवसीय रंगों का त्यौहार होली कटंगी क्षेत्र में बेहद धूमधाम, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। रविवार की देर रात होलिका दहन के साथ ही रंगों के उत्सव की शुरुआत हुई। सोमवार को कटंगी क्षेत्र में जमकर रंग-गुलाल खेला गया। खासतौर से बच्चों में होली को लेकर बेहद उत्साह नजर आया। युवाओं ने गुलाल लगाकर सूखी होली खेली।