कटंगी: पीएम आवास योजना (शहरी) की राशि वापस करने के लिए नगर परिषद कटंगी ने कई हितग्राहियों को भेजा नोटिस
नगर परिषद कटंगी कार्यालय ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के करीब 2 दर्जन हितग्राहियों को राशि वापस करने का नोटिस तामिल किया है। दरअसल, यह वह हितग्राही है उन्हें करीब 3 से 4 साल पहले आवास निर्माण के लिए राशि प्रदान की गई थी, लेकिन इन हितग्राहियों ने अब तक आवास का निर्माण नहीं किया है।