कटंगी: ग्राम जाम में जादू टोने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट काउंटर मामला दर्ज
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम जाम में जादू-टोने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हो गई। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार उदेसिह बिसेन की शिकायत पर पुलिस ने भरत लाल बघेले, चुरामन बघेले, भूपेंद्र बघेले के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।