जहानाबाद: सहयोग शिविरों में उमड़ी जनता, 14 पंचायतों में 751 आवेदन; 281 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
जहानाबाद जिले की 14 पंचायतों में मंगलवार को 'सबका सम्मान–जीवन आसान' अभियान के तहत सहयोग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 751 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 281 का तत्काल निष्पादन किया गया, मंगलवार रात्रि करीब 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान 470 मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को 30 दिनों के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।